रांची, मार्च 12 -- रांची, संवाददाता। झारखंड स्टेट बार काउंसिल (2026-31) के 23 पदों के लिए गुरुवार को राज्यभर में मतदान होगा। इनमें 18 पुरुष और पांच महिला सदस्य का चयन किया जाएगा। दो महिला सदस्यों का चयन मनोनयन के आधार होगा। मतदान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। इसके लिए राज्य के 37 जिला व अनुमंडलीय बार एसोसिएशन में कुल 75 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 100 प्रत्याशियों में 75 पुरुष व 25 महिलाएं हैं। राज्य के 25,001 अधिवक्ता मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। चुनाव में एक मतदाता 23 पदों के लिए वोट डालेंगे। एक मतदाता को 5 उम्मीदवारों को वोट करना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर वोट अमान्य हो जाएगा। चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि बैलेट बॉक्स जिलों में भेज दिए गए हैं और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 75 पीठासीन पदाधिकारी तैनात ...