गोंडा, अप्रैल 4 -- इटियाथोक। इटियाथोक के शौर्य शाश्वत शुक्ल ने यूपी स्टेट बाक्सिंग प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल जीतकर अपना परचम लहराया है। शौर्य के पिता ज्ञान चंद शुक्ल ने बताया कि स्टेट बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हापुड़ में किया गया था। जिसमें 65 से 70 किलो भारवर्ग में शौर्य ने ब्रांज मेडल जीतकर अपना परचम लहराया। शौर्य की सफलता सरस शुक्ल, ननकन शुक्ल, कमल कांत शुक्ल, अशोक चौरसिया सहित अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...