बरेली, सितम्बर 7 -- बरेली। आगरा में खेली जा रही सब-जूनियर इंटर रीजन स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप में सोमवार को बरेली मंडल ने शानदार शुरुआत की। उद्घाटन मुकाबले में बरेली ने विंध्याचल मंडल को 4-1 से हराकर तीन अंक हासिल किए। बारिश के कारण मैदान कीचड़युक्त और भारी होने के बावजूद बरेली के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल दिखाया। राघव कुमार ने 14वें और 27वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में 48वें मिनट में ईशान अली और 64वें मिनट में देव कुमार ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। अंतिम क्षणों में विंध्याचल ने एक गोल किया, लेकिन बरेली ने 4-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- Meerut News: मंडल स्तर के लिए सब जूनियर फुटबॉल टीम का चयन टीम कोच ने बारिश में खिलाड़ियों को जोखिम न लेने की हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...