मथुरा, दिसम्बर 22 -- मथुरा। 10वीं यूपी स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मथुरा के आर्मी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसमें उन्होंने 7 स्वर्ण, 5 रजत एवं 2 कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते हैं। इसका आयोजन बरेली के बीएल एग्रो इंडस्ट्री लिमिटेड के खेल मैदान में हुआ था। यहां विभिन्न स्पर्धाओं में हरवीर सिंह ने गोला फेंक में स्वर्ण, ऋषभ ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण, रोहित कुमार ने भाला फेंक में कांस्य एवं कोमल ने रजत पदक जीता है। वहीं ऊंची कूद में स्कूल के शौर्य कुमार ने ब्रॉन्ज एवं कीर्ति कलश ने रजत पदक जीतकर प्रदेश स्तर पर जगह सुनिश्चित कर ली है। उनकी सफलता पर प्रधानाचार्य डॉ. मोनिका शाही ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया। स्पेशल एजुकेटर राजवती एवं कोच प्रताप सिंह का उनकी प्रतिभा तराशने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसमे...