देवरिया, अगस्त 22 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भदोही में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सलेमपुर क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी आयुषी पाण्डेय ने स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।सोशल मीडिया पर शुभचिंतक आयुषी को बधाई दे रहे हैं। बेटी की सफलता पर पिता बृजेश पांडेय, बड़े पिता व ग्राम प्रधान गुड्डू पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...