बांका, अप्रैल 6 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। बिहार मैट्रिक बोर्ड की स्टेट टॉपर पुष्पांजलि को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। बिहार पान कॉर्डिनेशन कमिटी, बांका के तत्वाधान में अमरपुर पान कमिटी के सदस्यों ने स्टेट टॉपर पुष्पांजलि कुमारी के आवास गोपालपुर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान अमरपुर पान कमिटी के सदस्यों ने कहा कि पुष्पांजलि कुमारी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से प्रथम रैंक हासिल कर न केवल पान समुदाय बल्कि पूरे बिहार का नाम देशभर में रोशन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। सदस्यों ने जिला प्रशासन से भी उसे सम्मानित करने के लिए ध्यान आकृष्ट कराया है। गोपालपुर गांव निवासी लालमोहन शर्मा एवं सिंधु देवी की पुत्री पुष्पांजलि कुमार...