मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- औराई, एसं। राज्य के टॉप 10 में नौवां स्थान पाने वाली औराई थाना क्षेत्र के रतवारा शेखटोली निवासी सादिया समी के घर पहुंच कर मुखिया अबू बकर ने मंगलवार को सम्मानित किया। मुखिया ने कहा कि पंचायत के लोगों से और बच्चों को संदेश दिया कि सादिया से प्रेरणा लें। लगन से पढ़ाई करें और परिवार व क्षेत्र का गौरव बढ़ाएं। खासकर अल्पसंख्यक बच्चों में पढ़ाई-लिखाई में अभिरुचि जगेगी। मौके पर पंचायत से तमाम लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...