नवादा, मार्च 30 -- नवादा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक का रिजल्ट रविवार को इंटरनेट पर जारी कर दिया । मैट्रिक परीक्षा में इस बार ग्रामीण प्रतिभाओं का कमाल देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का जलवा इस साल भी बरकरार रहा। इस बार स्टेट टॉप टेन में छह विद्यार्थियों ने जगह बनायी। इनमें ग्रामीण परिवेश के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल की छात्रा सलोनी कुमारी,उत्क्रमित उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र मनीष कुमार और उत्क्रमित हाई स्कूल मोरमा के ललन सिंह यादव ने 484 अंक लाकर टॉप टेन में सातवां स्थान पाया है। इसी तरह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक स्कूल मरूई की छात्रा अदीबा जुनैद और उच्च माध्यमिक विद्यालय जमुआरा के सतीश कुमार ने 482 अंक लाकर टॉप टेन में नौवां स्थान पाया है। जबकि हाई स्कूल पकरीबरावां का छात्र काशिफ नावेद ने 481...