स्टेट चैम्पियनशिप में एचजीएस के छात्रों ने जीते पदक
नैनीताल, अगस्त 19 -- भीमताल। भीमताल में आयोजित सीकाई कराटे ओपन स्टेट चैम्पियनशिप में एचजीएस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण व कांस्य पदक जीते। एचजीएस के गजेंद्र प्रताप बिश्नोई ने दो स्वर्ण, जबकि दैविक और नवनीत ने एक-एक कांस्य पदक जीता। प्रधानाचार्य महिमा भट्ट ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए, कहा कि खेलों में मिली सफलता विद्यार्थियों को कराटे सहित अन्य खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.