देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर,प्रतिनिधि। पुरुषों के लिए 24 वां जेसी बोस मेमोरियल ट्रॉफी और महिलाओं के लिए मोहबीर उरांव मेमोरियल ट्रॉफी सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप 16 से 19 दिसंबर 2025 तक टाटा जमशेदपुर में खेल जाएगा। इस चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 13 दिसंबर 2025 शनिवार को स्थानीय इनडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुष नेवर और देवघर जिला वॉलीबॉल के कोच सह स्टेट रेफरी नितेश पंडित के देख रेख में कराया जाएगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। इस बात की जानकारी जिला वॉलीबॉल संघ के नवीन शर्मा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.