पूर्णिया, जनवरी 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार ओलंपिक संघ के द्वारा खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित होने वाले स्टेट गेम्स 2026 में प्रतिभागिता हेतु जिले के महिला एवं पुरुष हॉकी दल का चयन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय के हॉकी खेल मैदान में संपन्न हुआ। दोनों वर्गों से कुल 60 खिलाड़ियों ने चयन प्रतियोगिता में भाग लिया। खेल प्रदर्शन के आधार पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के पश्चात प्रतियोगिता पूर्व प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी तथा प्रशिक्षण शिविर के पश्चात जिले की ओर से भाग लेने वाले 16 महिला एवं 16 पुरुष खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी। चयन प्रतियोगिता में चयनकर्ता के रूप में सीनियर हॉकी खिलाड़ी सुनील जॉन मरांडी, पूर्व एकलव्य हाॅकी प्रशिक्षक रानू एवं एनआईएस हॉकी प्रशिक्षक अमर कुमार भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.