स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने 4 स्वर्ण समेत 9 पदक जीते
बागपत, जून 4 -- बड़ौत। वाराणसी में आयोजित हुई अंडर 23 फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवं महिला यूपी राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में मनोज पहलवान कुश्ती अकादमी के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक बटोरे। वापस लौटने पर सभी का जोरदार स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता भदोही वाराणसी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मनोज पहलवान कुश्ती अकादमी बड़ौत के पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया। एकेडमी के पहलवानों ने प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, तीन रजत पदक, दो कांस्य पदक प्राप्त किए। 55 किलोग्राम भार वर्ग ग्रीको रोमन शैली कुश्ती में आदित्य ने गोल्ड मेडल, 60 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती में विनय तोमर ने गोल्ड मेडल, 87 किलोग्राम ग्रीको रोमन कुश्ती में रितिक खोखर ने गोल्ड मेडल, 86 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में अनुज तोमर ने गोल्ड मेडल प्रसप्त किया। 65 किलोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.