मथुरा, दिसम्बर 11 -- ग्राम हुलवाना स्थित अंगूरी देवी पब्लिक स्कूल की अकेडमी में पीलीभीत में होने वाली 52वीं सीनियर पुरुष स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया जिला कबड्डी संघ के सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव और सह सचिव अनूप चौधरी की देखरेख में संपन्न हुई। सुनील कुमार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अकेडमी के खिलाड़ी पहले भी प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्हें विश्वास है कि चयनित टीम इस बार पीलीभीत में होने वाली चैंपियनशिप में जीत दर्ज कर मथुरा का गौरव बढ़ाएगी। एकेडमी ग्राउंड पर आयोजित ट्रायल में एडीपीएस के विष्णु, एडीपीएस के आरव गौतम, सुखवीर, लवकुश, कान्हा, निखिल, रोहित, शिव, अजय, दीपक, सचिन, एडीपीएस ऋषि, एडीपीएस के तुषार, केशव गोला और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.