स्टेट ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिरला स्कूल की छात्राएं छाईं
हल्द्वानी, अगस्त 3 -- भावना कोहली हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग की छात्राओं ने उत्तराखंड स्टेट ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन किया। अर्पिता जोशी ने अंडर-13 बालिका एकल, अंडर-13 युगल, अंडर-15 एकल और अंडर-15 युगल में चार स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा अंडर-17 बालिका युगल में रजत और अंडर-17 एकल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। छात्रा आरना बिष्ट ने अंडर-11 बालिका एकल वर्ग में स्वर्ण जीता। प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, उप-प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार, प्रधानाध्यापिका वंदना टम्टा और मैनेजर इन्फ्रास्ट्रक्चर सुरेश कुमार वाजपेयी ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.