मिर्जापुर, मार्च 20 -- मिर्जापुर। खेल निदेशालय उप्र एवं राज्य कुश्ती संघ के समन्वय से तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय ओपेन स्टेट आमंत्रण कुश्ती प्रतियोगिता का गुरुवार को भिस्कुरी स्थित स्पोर्ट स्टेडियम के इंडोर हाल में शुक्रवार को पहलवानें के बीच रोमांचक खिताबी भिड़ंत हुआ। कुश्ती कला हैरत अंगेज प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता का विजेता प्रमाण पत्र और शील्ड अपने नाम किया। मझवा विधायक शुचिस्मिता मौर्या,कुश्ती संघ के प्रदेश सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य छात्रावास गोरखपुर प्रथम,द्वितीय प्रियांशु सरोज जौनपुर, सूर्यांश सिंह सुलतानपुर और प्रवीण यादव संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 61 किग्रा में प्रथम सत्यम यादव गोरखपुर छात्रावास,द्वितीय अमन ...