मेरठ, नवम्बर 4 -- 69वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ओवर आल चैंपियनशिप की उपविजेता टीम मेरठ मंडल ने सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम, सीनियर बालक द्वितीय, सीनियर बालिका द्वितीय, जूनियर बालिका तृतीय स्थान हासिल किया। स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता की अंडर-19 आयु वर्ग में 400 मीटर में कपिल ने स्वर्ण पदक और 110 मीटर हर्डल में कांस्य पदक जीता। प्रिंस ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अनन्या ने स्वर्ण पदक हासिल किया। मेरठ मंडल ने सीनियर बालक वर्ग में दूसरा स्थान, सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान, सीनियर बालिका वर्ग में दूसरा स्थान, जूनियर बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम मैनेजर धर्मेंद्र कुमार, टीम कोच सुनील सुनील कुमार, गायत्री, रोहित कुमार, सोनू आदि स्टेट लेवल पर टीम मैनेजर, टीम कोच के ...