गुड़गांव, जुलाई 31 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। सोनीपत के खेल विश्विद्यालय में 8 से 9 अगस्त तक होने वाली यूथ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप खेल मेला में गुरुग्राम के खिलाड़ी दौड़ और दम दिखाएंगे। जिले से लगभग 30 एथलीट खिलाड़ी हरियाणा स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे। हरियाणा एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि यूथ ओलम्पिक के नियम अनुसार एक जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 तक आयु वर्ग वाले एथलीट खिलाडी ही चैंपियनशिप में भाग ले सकते हैं। 14वीं हरियाणा स्टेट यूथ अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप जिला एथलेटिक्स संघ सोनीपत और एथलेटिक्स हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। इस चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के निर्धारित ‌मानकों के अनुसार 21वीं यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप लुधियाना पंजाब मे...