लखनऊ, मई 3 -- मलिहाबाद-माल मार्ग पर मलिहाबाद-दिलावर नगर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज(आरओबी) का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। ब्रिज के खंभों की नींव (पाइलिंग) के लिए खुदाई के बाद उसका कंक्रीट का बेस तैयार किया जा रहा है। उसमें लोहे के एंगल लगाए जा रहे हैं। सेतु निगम के अनुसार मलिहाबाद साइड की तरफ से ब्रिज के खंभों के निर्माण के लिए उसकी नींव तैयार की जा रही है। तीन खंभों की नींव बनाने के लिए खुदाई की जा चुकी है। अब उसका कंक्रीट का बेस तैयार किया जा रहा है। खोदे गए गड्ढों में मशीनों के जरिए कंक्रीट डाला जा रहा है। लोहे के एंगल भी बैठाए जा रहे हैं। क्रासिंग से मलिहाबाद की तरफ के खंभे तैयार होने के दिलावर नगर की तरफ से खंभे बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। आरओबी निर्माण के लिए शासन ने दिसंबर अंत में पहली किश्त के ...