लखनऊ, अप्रैल 26 -- मलिहाबाद विकास खंड के पिपरघाट -ग्राम बख्तियानगर के बीच बेहता नदी पर निर्माणाधीन पुल के चारों पिलर(वेल) तैयार कर लिए गए हैं। इसमें से दो पर डेक बनाने के लिए कैपिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। सेतु निगम ने पुल का निर्माण कार्य मार्च से शुरू किया। इसे पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2027 निर्धारित है। इस पुल को 12.76 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए शासन ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में 6.38 करोड़ रुपये की पहली किश्त अवमुक्त की है। यहां पर पुल निर्माण के लिए मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी और मलिहाबाद की विधायक जयदेवी ने शासन को प्रस्ताव दिया था। यह भी पढ़ें- लखनऊ में इस रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनकर तैयार, 5 लाख से अधिक लोगों को राहत सेतु निगम ने वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में इसे शामिल कर लिया था। सेतु नि...