फिरोजाबाद, फरवरी 10 -- यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी जोरों पर है। केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने भी मंगलवार को केंद्रों पर पहुंच कर व्यवस्थाएं देखी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर व्यवस्थाओं के संबंध में अपनी रिपोर्ट बुधवार को जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष रखेंगे। परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं ओके होने की रिपोर्ट जब स्टेटिक मजिस्ट्रेट देंगे। उसके बाद ही केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में हर परीक्षा केंद्र के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो पूरी परीक्षा के दौरान केंद्र पर ही रहेंगे। केंद्र पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे तो प्रश्नपत्रों के खुलने से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के सील होने तक का कार्य इनकी निगरानी में होगा। 106 परीक्षा केंद्रों के लिए 106 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। म...