स्टेच्यूटरी प्रमाण पत्र वाले कर्मियों को एक लाख का इसेंटिव
धनबाद, सितम्बर 17 -- धनबाद। कोल इंडिया निदेशक मंडल की बैठक में फैसले के बाद जारी आदेश के अनुसार स्टेच्यूटरी प्रमाण-पत्र वाले कोयला कर्मियों को एक लाख रुपए का इंसेंटिव दिया जाएगा। कोल इंडिया और सहायक कंपनियों के मौजूदा कर्मचारियों को, जो इस आदेश के जारी होने की तिथि को या उसके बाद निम्नलिखित में से कोई भी वैधानिक प्रमाण-पत्र प्राप्त करते हैं और उसे संबंधित वैधानिक पद पर चयन व तैनाती के लिए प्रस्तुत करते हैं, उन्हें एक लाख रुपए का एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। मसलन, विद्युत पर्यवेक्षी प्रमाण पत्र, माइनिंग सरदार योग्यता प्रमाण-पत्र, खदानों के लिए मान्य सर्वेक्षक प्रमाण-पत्र आदि। चयन व तैनाती के बाद कार्यभार ग्रहण करने से इनकार करने की स्थिति में कर्मचारी से भुगतान किया गया प्रोत्साहन वापस ले लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.