बोकारो, जून 18 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट रिसर्च टॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने लैंगिक समानता, भावनात्मक विपणन, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी में नवाचार तथा निःशुल्क ऐप्स के पीछे छिपे व्यावसायिक मॉडल जैसे समसामयिक विषयों पर शोधपरक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इंसाइट फोरम के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा, अनुसंधान की भावना, ज्ञानार्जन के प्रति रुचि तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के गुणों को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वित्तीय विशेषज्ञ खुशबू रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों की शोधपरक सोच, जिज्ञासा और प्रभावी प्रस्तुतीकरण कौशल की सराहना करते हुए कहा कि सफलता केवल जानकारी प्राप्त...