नई दिल्ली, जुलाई 25 -- NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस समय लाखों स्टूडेंट्स आंदोलन पर बैठे हैं। NEET पेपर लीक मामले में उनकी केंद्र सरकार से बेहद अहम मांग है। छात्रों की बस एक ही मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। इसके लिए लाखों की संख्या में छात्र जमकर आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों पर जमकर लाठियां बरसाई गईं, इसको लेकर जमकर भी मचा। वहीं, बॉलीवुड के कई सेलेब्स छात्रों की ऐसी हालत देखकर भावुक हो रहे हैं और उनके सपोर्ट में उतरे हैं। ऐसे में अब बिग बॉस विनर, एक्टर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर भावुक हुए। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर सेलेब्रिटीज की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। मुनव्वर ने शुक्रवार को अपने X अकाउंट पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस बात पर टिप्प...