लखीसराय, अगस्त 22 -- कजरा, एक संवाददाता। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा ऋण की अधिकतम राशि चार लाख रुपये से घटाकर दो लाख रुपये किए जाने से जिले के छात्र-छात्राओं में मायूसी है। उच्च शिक्षा के लिए इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों का बड़ा सहारा माना जाता रहा है। ऐसे में ऋण की सीमा आधी किए जाने को लेकर छात्रों ने चिंता जताई है। छात्रा आर्या सिन्हा, रिया कुमारी तथा छात्र मनीष कुमार और कुनाल कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा की फीस, रहने-खाने, किताब, लैपटॉप और अन्य शैक्षणिक खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में चार लाख रुपये की जगह केवल दो लाख रुपये तक की सहायता मिलने से आगे की पढ़ाई का खर्च जुटाना उनके लिए मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थी आर्थिक परेशानी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने...