भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर । जिले के 2017 सरकारी विद्यालयों में अब बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्टूडेंट ऑफ द मंथ के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र जारी किया गया। पत्र के अनुसार 30 मार्च को स्कूलों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन होगा। वहीं कक्षा एक से लेकर कक्षा 11 तक की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा। बच्चों की प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों के साथ साझा की जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्टूडेंट आफ द मंथ' से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अभिभावक ऑफ द मंथ का सम्मान देने की योजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.