रुद्रपुर, मई 22 -- पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में स्टूडेंट्स रेडी कार्यक्रम के अंतर्गत मॉड्यूल चयन संबंधी परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, विभिन्न विभागों और रोजगार के अवसरों की जानकारी देकर सही मॉड्यूल चयन के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. अल्का गोयल ने विद्यार्थियों को कौशल विकास और बेहतर करियर निर्माण के लिए उचित दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. छाया शुक्ला ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागाध्यक्षों व विशेषज्ञ शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विभागों से जुड़े रोजगार अवसरों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वि...