रांची, जुलाई 9 -- रांची, हिंदुस्तान ब्यूरो। छात्रों की गूंज, रांची के तत्वावधान में 12 जुलाई को मोरहाबादी मैदान में स्टूडेंट्स मैराथन 2026 का आयोजन किया जाएगा। सुबह 6 बजे से शुरू होने वाली 5 किलोमीटर की दौड़ का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन और छात्र एकजुटता को बढ़ावा देना है। सिटी कोऑर्डिनेटर कुमार राजा ने गुरुवार को बताया कि प्रतियोगिता का पंजीकरण निःशुल्क है। सभी प्रतिभागियों को मुफ्त टी-शर्ट दी जाएगी। महिला व पुरुष दोनों वर्गों के विजेताओं को क्रमशः Rs.15, Rs.10 और पांच हजार की पुरस्कार राशि मिलेगी। साथ ही, शीर्ष पांच धावकों को स्मार्ट वॉच दी जाएगी। आयोजन में कन्हैया कुमार, उदय भानु चिब और प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...