हापुड़, मई 8 -- जैन कन्या इण्टर कॉलेज हापुड़ में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.श्वेता पूठिया द्वारा जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.श्वेता पूठिया एवं प्रधानाचार्या पारुल त्यागी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। बैठक में विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति, यूडाइस पर विद्यार्थियों के नामांकन, अपग्रेडेशन की स्थिति, ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर नामांकन की स्थिति, स्वयं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की स्थिति, मिशन कर्मयोगी, सड़क सुरक्षा, मिशन शक्ति, स्वच्छता अभियान, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ और विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रिय...