नई दिल्ली, जुलाई 29 -- Rahul Gandhi in Parliament monsoon session: संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने एक छात्रा से बातचीत का जिक्र करते हुए तीन कैटेगरी बताईं- स्टूडेंट, ईडियट और अंधभक्त। उन्होंने सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस लाठीचार्ज को लेकर केंद्र से तीखे सवाल पूछे। जो हुआ है उसमें कुछ भी गलत नहीं है- राहुल गांधी राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, "...मैं बहुत उत्साहित था और इस देश के भविष्य की पीढ़ी को हमारी सड़कों पर जो करते देखा, उससे मुझे भरोसा मिला। यह गुस्सा, हिंसा या नफरत नहीं थी। यह इस देश के युवाओं और भविष्य की पीढ़ी की भावनाओं का गहरा इजहार था। मुझे लगता है कि सभी राजनीतिक पार्टियों को, जिसमें BJP में मेरे...