बदायूं, अप्रैल 1 -- कस्बे में बंद मकान में लगी आग के मामले में अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटना में फोटोग्राफर का लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया था। थाना क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी तसब्बर अली के स्टूडियो में सोमवार देर रात आग लग गई थी। मकान सेठ अमीरचंद पैलेस के पास स्थित है। आग इतनी तेज थी कि उसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय तसब्बर अली परिवार सहित एक शादी समारोह में गए हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग में मकान में रखे कंप्यूटर, कैमरे, इन्वर्टर, बैटरी, हार्डडिस्क, प्रिंटिंग मशीन समेत एल्बम और वीडियो सामग्री जलकर राख हो गई। इसके अलावा करीब 1.20 लाख रुपये नगद भी आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ित ने लगभग 15 लाख रुपये के नुकसान का अन...