नई दिल्ली, मार्च 23 -- ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ धमकी मिलने के बावजूद पाकिस्तान पहुंच गए हैं। वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में मुल्तान सुल्तांस की ओर से खेलेंगे। पीएसएल का 26 मार्च से आगाज होने जा रहा है। पाकिस्तान के सशस्त्र संगठन जमात-उल-अहरार ने हाल ही में स्मिथ, डेविड वॉर्नर और डेरिल मिचेल जैसे विदेशी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में हिस्सा न लेने की चेतावनी जारी की। संगठन ने कहा कि विदेशी खिलाड़ी तुरंत पीएसएल से अपने नाम वापस ले लें क्योंकि उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं। वहीं, स्मिथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लाहौर एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों से घिरे हुए नजर आए। मुल्तान सुल्तांस ने भी स्मिथ का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा, ''पाकिस्तान आय गया हूं। टूर्नामेंट में मुल्तान सुल...