स्टील विवाद के बावजूद भारत-ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगा FTA, मिलेंगी बड़ी रियायते
नई दिल्ली, जून 18 -- भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। दोनों देशों के बीच हुआ ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आगामी 15 जुलाई से आधिकारिक तौर पर लागू होने जा रहा है। ब्रिटिश सरकार ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापारिक अड़चनों को दूर करने और निर्यात को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। यह समझौता इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि लंदन के आगामी स्टील टैरिफ व्यवस्था को लेकर दोनों देशों के बीच पैदा हुए हालिया विवाद के बावजूद इसे लागू करने पर सहमति बन गई है। ब्रिटेन द्वारा 1 जुलाई से लागू किए जाने वाले नए स्टील व्यापार नियमों को लेकर भारतीय अधिकारियों ने गहरी चिंता व्यक्त की थी। भारत को डर था कि इन उपायों से भारतीय स्टील निर्यात प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.