आगरा, जून 11 -- राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने स्टील की खरीद में खेल पकड़ा है। आरोप है कि खरीदार ने बगैर ई-वे बिल माल मंगा लिया। देय कर का अधिकतर भुगतान आईटीसी से किया। यह भी आरोप है कि वैल्यू एडीशन पर देय टैक्स के अनुपात में कम राशि जमा की गई। चिह्नित इकाई चामुंडा स्टील के यहां एसआईबी जांच को अंजाम दिया गया। यहां आयरन स्टील की खरीद बिक्री का स्टॉक रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों के अनुसार नहीं मिला। इसको लेकर व्यापार स्थल से कागजात जब्त कर लिए गए। विभाग द्वारा आकलन की गई अपवंचन की राशि को जमा करने का आश्वासन कारोबारी ने दिया। जांच टीम का मानना है कि यह संगठित कर अपवंचन का गठजोड़ था। इसमें लिप्त अन्य फर्मों की सूची बना ली गई है। विभागीय इंटेलीजेंस इनके सबूत जमा कर रही है। अपर आयुक्त ग्रेड वन पंकज गांधी एवं अपर आयुक्त ग्रेड 2 अंजनी...