अररिया, जून 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सोमवार की शाम आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित स्टील प्लांट के विस्फोट में आठ लोगों की मौत हुई जबकि कई लोग घायल हैं। मृतकों में अररिया जिले के कुआड़ी बाजार निवासी चन्द्रदीप प्रसाद गुप्ता का 35 वर्षीय इंजीनियर पुत्र गोल्ड कुमार भी शामिल हैं। गोल्ड कुमार मैनिक इंचार्ज 2 के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद परिजनों व रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल था। हालांकि गोल्ड कुमार के मौत बारे में माता-पिता को अब तक जानकारी नहीं दी गई है। माता-पिता को घायल होने की जानकारी दी गई है। घटना के बारे में मृतक के बड़े भाई स्वर्ण व्यवसायी चंदन कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गोल्ड कुमार अपने पत्नी और बच्चे के साथ कुआड़ी आया था। यह भी पढ़ें- स्टील प्लांट विस्फोट में कुआड़ी के 35 वर्षीय इंजीनियर की मौत कुछ दिन रहने के बाद ...