चतरा, मार्च 24 -- जोरी प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी इन दिनों वाहन दुर्घटना का केंद्र बिंदु बना हुआ है। रविवार की रात रांची से चैनल लोड कर डोभी की ओर जा रहा एक टे्रलर संघरी घाटी में तीखे मोड में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में ड्राइवर और खलासी बाल बाल बच गये। ट्रेलर घाटी के साइड में खड़े एक पेड़ को टक्कर मारते हुए दूसरे पेड़ में जाकर टेक ले लिया, जिससे घाटी में ट्रेलर नहीं गिरा। अगर घाटी में ट्रेलर चला जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...