जमशेदपुर, मई 20 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन की टीएसएएफ रोइंग अकादमी की टीम 'स्टील ओअर्स' ने गोरखपुर में आयोजित अस्मिता नेशनल विमेंस रोइंग लीग में द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया। श्रेया कुमारी ने सिंगल स्कल में स्वर्ण (8 अंक) जीता, जो अकादमी का राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्वर्ण है। कॉक्सलेस पेयर में गौरी कुमारी साहू-कोमल कुमारी ने कांस्य, डबल स्कल में मुस्कान सिंह-अव्या शुक्ला ने 5 अंक, और कॉक्सलेस फोर टीम ने 4 अंक जोड़े। सुलेखा ने भी कांस्य पदक जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...