मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मध्य पूर्व में जारी जंग का असर स्टील, पीतल और कांसे के बर्तनों के लिए मंगाए जाने वाले कच्चा माल पर पड़ा है। कच्चा माल महंगा होने से बर्तनों के दाम बढ़ गए हैं। इसका असर शादी वाले परिवार के बजट पर पड़ने लगा है। बाजार में अभी स्टील, पीतल और कांसे के बर्तनों पर प्रति किलो 50 से 200 रुपये किलो तक बढ़ोतरी हो गई है। विक्रेता इसका कारण पश्चिम एशिया में जारी युद्ध बता रहे हैं।छाता बाजार के बर्तन कारोबारी अभिषेक आर्या ने बताया कि मार्च की कीमत के अनुसार बर्तनों के दाम 10 से 20% तक बढ़े हैं। सप्लायर कच्चा माल की कीमत बढ़ने और फैक्ट्रियों में मजदूर कम हो जाने से उत्पादन प्रभावित हुआ है। कहा कि गैस की किल्लत के कारण फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर घर लौटने लगे हैं। इस कारण कई फैक्ट्रियां ब...