मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता।इस साल मौसम और स्टिंक बग के कारण लीची को काफी नुकसान हुआ है। इसको लेकर अब राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र की नींद खुली है। उसने लीची की फसल को कीड़ों से बचाने के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें बाग के प्रबंधन से लेकर दवाओं के छिड़काव तक की सलाह दी गई है।केंद्र के निदेशक डॉ. बिकास दास ने बताया कि किसानों को चाइना किस्म की लीची के फलों को स्टिंक बग से बचाने के लिए लीची पर राष्ट्रीय संरक्षण समिति (एनआरसी) की सिफारिशों का पालन करने को कहा गया है। इसमें दवा की किस्म से लेकर उसकी मात्रा तक की जानकारी दी गई है। यह भी पढ़ें- स्टिंक बग को लेकर राष्ट्रीय लीची अनुसंधान ने जारी की एडवाइजरी साथ ही केंद्र के कॉल सेंटर पर किसान फोन कर विशेषज्ञ से जानकारी ले सकते हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान में बारिश को ध्...