लखीमपुरखीरी, जून 15 -- मोहम्मदी। ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय जन कल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने विधिवत शुभारंभ कर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ पर विधायक ने मेले में लगाए गए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर अलग-अलग शिविर लगाए गए विधायक ने बाल पोषाहार के स्टॉल पर पहुंचकर बच्चों को पुष्टाहार खिलाकर जानकारी दी। केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर लोगों को जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- स्टाल लगाकर दी सरकार की योजनाओं की जानकारी इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई,वरिष्ठ व्यापारी सुरेश वर्मा, कमले...