नई दिल्ली, मार्च 21 -- भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए टी20 विश्व कप उतार-चढ़ाव भरा रहा। वह टूर्नामेंट में टीम के लिए संयुक्त तौर पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे लेकिन नॉकआउट मैचों में बल्लेबाज उन पर भारी पड़े और उनकी काफी पिटाई की। इस दौरान वह काफी महंगे रहे और विकेट भी काफी कम हासिल किए। पहले चार मुकाबलों में उन्होंने नौ विकेट लिए जबकि सुपर-8 और नॉकआउट स्टेज में वह कुल पांच विकेट ही ले पाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के प्री सीज़न प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नायर और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि विश्व कप और आईपीएल के बीच क्रिकेटर को ब्रेक की जरूरत होती है और उन्होंने कहा कि केकेआर वरुण के फ़ॉर्म को लेकर चिंतित नहीं है। नायर ने कहा, "मुझे लगता है जब टी 20 क्रिकेट में आपके पास लंबा करियर होता है तो ऐसी चीजें होती हैं। यह...