चम्पावत, मई 4 -- चम्पावत। गोलज्यू महोत्सव में होने वाली तीन दिनी स्टार नाइट कुछ दिन के लिए स्थगित की गई है। भारी बारिश की वजह से महोत्सव की तैयारियों में बाधा आई है। इससे आयोजक संस्था पालिका ने सोमवार से होने वाली स्टार नाइट में बदलाव किया है। ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि बारिश की वजह से तैयारियों में दिक्कत आई है। इस वजह से सोमवार से होने वाली स्टार नाइट स्थगित की गई है। उन्होंने बताया कि जल्द सांस्कृतिक संध्या के नए कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...