महाराजगंज, नवम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर के मीराबाई नगर स्टेट चौक बाईपास रोड स्थित स्टार ताइक्वांडो एकेडमी ने अपना चौथा वर्षगांठ मनाते हुए केक काटा। प्रशिक्षक उत्सव शर्मा ने बताया कि ताइक्वांडो आत्म सुरक्षा का एक बेहतर विकल्प है, इसको सभी को सीखना चाहिए। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने एकेडमी को शुभकामना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...