नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- साइंस-फिक्शन फ्रैंचाइजी स्टार ट्रेक में पावेल चेकोव के किरदार के लिए मशहूर अभिनेता वाल्टर कोएनिग का निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनके एजेंट जैचरी मैकगिनिस ने सोमवार को बताया कि कोएनिग का निधन रात के समय लॉस एंजिलिस के नॉर्थ हॉलीवुड स्थित उनके घर पर हुआ। कोएनिग स्टार ट्रेक की मूल सीरीज के साथ-साथ सात स्टार ट्रेक फीचर फिल्मों में युवा रूसी नेविगेटर पावेल चेकोव का किरदार निभाने के लिए जाने जाते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...