धनबाद, मई 20 -- मदर टेरेसा हाईस्कूल मैदान में मंगलवार को प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ। उद्घाटन समाजसेवी शंकर मुर्मू ने किया। बालिका वर्ग में स्टार ग्रुप ने लक्ष्मी ग्रुप को दस रनों से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। बालक सीनियर ग्रुप में गेम चेंजर ने डार्क हंटर और जूनियर ग्रुप में सिंदरी सुपर किंग ने झारखंड सुपर किंग को पराजित किया। बालिका वर्ग में वीमेन ऑफ द मैच नैना कुमारी बनीं, जबकि बालक वर्ग में समीर कुमार व विशाल कुमार मैन ऑफ द मैच बने। एचएम राधेश्याम प्रसाद, रूपक ठाकुर, उमेश कुमार सिन्हा, कुंदन कुमार, हरेंद्र कुमार, प्रिया कुमारी, अरुण प्रसाद, राजेश कुमार, उत्तम कुमार गोराईं, शोभा कुमारी, पूनम कुमारी आदि मौके पर थे। यह भी पढ़ें- पड़रिया पैंथर्स और एसआरएस टाइगर्स की जीत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...