वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। समीर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत (हैट्रिक सहित 9 गोल)स्टार क्लब ने सोमवार को हॉकी वाराणसी के तत्वावधान में चल रही पूर्व विधायक रामजीत राजभर स्मृति जिला स्तरीय जूनियर बालक अंडर 14 में वाराणसी क्लब को 9-0 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- एचबीटीयू ने स्टार क्लब को 4 विकेट से हरायामैच का विवरण परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में चल रहे मैच शुरू होते ही स्टार क्लब की टीम ने आक्रमण शुरू कर दिया। खेल के आठवें मिनट में अंशु ने रिवर्स फ्लिक के द्वारा गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। वाराणसी क्लब की टीम ने स्कोर बराबर करने का भरपूर प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।दूसरे हाफ की रणनीति दूसरे हाफ में स्टार क्लब की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। दूसरे ही मिनट में अंशु ने एक बार फिर बेह...