अमरोहा, मई 3 -- अमरोहा। नौगांवा सादात पुलिस ने चोरी की विभिन्न घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्टार्टर, दो सोलर प्लेट और 5000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बीती 1 मई को गांव रज्जाकपुर निवासी किसान अमित कुमार ने अपने खेत से स्टार्टर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच के दौरान 2 मई की सुबह पुलिस टीम ने करीब 6:30 बजे धनौरा बाईपास से गांव खेतापुर जाने वाली सड़क किनारे आम के बाग के सामने से आरोपी आमिर पुत्र तौफीक को गिरफ्तार किया जो अमरोहा शहर के मोहल्ला कुरैशी, एक मीनार मस्जिद के पास का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- कोर्ट से : चोरी में दो दोषियों को दो साल सात महीने की जेल गिरफ्तारी के समय आमिर के पास से चोरी किया गया एक स्टार्टर, दो सोलर प्लेट और 5000 रुपये न...