गाज़ियाबाद, अप्रैल 11 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। लाल कुंआ स्थित एबीईएस कॉलेज में शनिवार को आयोजित डिग्री वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एकेटीयू लखनऊ के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि आज का समय नवाचार, शोध और तकनीकी नेतृत्व का है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी तक सीमित न रहें, बल्कि स्टार्टअप और नई तकनीकों के विकास के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडोबी सिस्टम्स के डायरेक्टर सौरभ अग्रवाल ने कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ समस्या समाधान क्षमता, टीमवर्क, नेतृत्व कौशल और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति ही आज के दौर में सफलता की कुंजी है। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन नीरज गोयल, जनरल सेक्रेटरी शाश्वत गोयल तथा सलाहकार अभय अग्रवाल मौजूद रहे। डॉ. तरुण अरोड़ा ने बताया कि 1622 विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.