स्टार्टअप फंड का चार क्षेत्रों पर देगा ध्यान
नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली। स्टार्टअप के लिए 10,000 करोड़ रुपये के फंड ऑफ फंड्स दो का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसमें कोष को चार खंडों में विभाजित किया जाएगा, जिसमें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और विनिर्माण स्टार्टअप के लिए विशेष सहायता शामिल है। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की अधिसूचना में यह कहा गया है। मंत्रिमंडल ने फंड ऑफ फंड्स के दूसरे चरण को फरवरी में मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य उद्यम पूंजी जुटाना और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, प्रौद्योगिकी-आधारित नवोन्मेषी विनिर्माण स्टार्टअप और विकास के शुरुआती चरण के उद्यमों को समर्थन देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.