एटा, मई 18 -- सोमवार को राष्ट्रीय जागरूक जन समिति की मासिक बैठक अध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्त एडवोकेट के आवास पर हुई। बैठक में समिति के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। 10 जून को आयोजित होने वाले विराट कवि सम्मेलन, उद्यमी सम्मान समारोह की रूपरेखा तय की गई। मासिक बैठक में समिति पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, अधिकाधिक उद्यमी, गणमान्य नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। समिति अध्यक्ष डॉ. राहुल गुप्त एडवोकेट के आहवान पर समिति के सदस्यों ने ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। समिति के सदस्यों ने संकल्प लिया अपने-अपने संस्थानों, व्यक्तिगत जीवन में एक दिन निजी वाहनों का उपयोग नहीं करेंगे। यह भी पढ़ें- ऊर्जा संरक्षण एवं कार पुलिंग को बढ़ावा देने पर...