स्टार्टअप के मजबूत मॉडल की जानकारी दी
नोएडा, जुलाई 22 -- ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नवोदित उद्यमियों को निवेश के अवसरों, फंड जुटाने की रणनीतियों तथा स्टार्टअप निवेश पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी प्रदान करना रहा, ताकि वे अपने नवाचारों को सफल उद्यमों में परिवर्तित कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने किया। मुख्य वक्ताओं ने कहा कि सफल स्टार्टअप के लिए मजबूत बिजनेस मॉडल, बाजार की वास्तविक आवश्यकता का सत्यापन, सक्षम संस्थापक टीम का निर्माण तथा प्रभावशाली निवेशक प्रस्तुति की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। -- यह भी पढ़ें- Dehradun News: छात्रों को दी जा रही स्टार्टअप की जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.